मोपका चौक पर बड़ा हादसा टला, खतरनाक नाले में पलटी कार

Social Activity BSP

बिलासपुर(Social Activtiy BSP)। शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोपका चौकी इलाके में शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मोपका चौक के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने खतरनाक नाले में जा पलटी। हादसे के बाद कार के चारों पहिए ऊपर हो गए और चालक वाहन के अंदर फंस गया।



घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। इसी दौरान स्थानीय युवाओं ने साहस दिखाते हुए तुरंत मदद के लिए आगे आए। सीतेश दर्वे, रवि यादव और उनके अन्य साथियों ने कार का शीशा तोड़कर अंदर फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।



स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क किनारे बने इस खतरनाक नाले के पास न तो कोई चेतावनी संकेतक लगाया गया है और न ही सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था है। बताया जा रहा है कि इस स्थान पर पहले भी तीन से चार हादसे हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

घटना के बाद लोगों ने नगर निगम और प्रशासन से मांग की है कि इस स्थान पर जल्द से जल्द सुरक्षा के उचित इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post