मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लाखासार पहुंचे, गोधाम योजना का करेंगे शुभारंभ

Social Activity BSP

बिलासपुर(Social Activtiy BSP)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शनिवार को हेलीकॉप्टर से रायपुर से रवाना होकर तखतपुर क्षेत्र के लाखासार पहुंचे। उनके साथ केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और कृषि मंत्री राम विचार नेताम भी मौजूद रहे।



मुख्यमंत्री दोपहर करीब 1:31 बजे लाखासार स्थित हेलीपैड पहुंचे, जहां जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान उन्हें गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया गया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लाखासार में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी गोधाम योजना का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल और बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इसके अलावा कमिश्नर सुनील जैन, आईजी रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह और जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post