बिलासपुर: स्कॉर्पियो में पुलिस चिन्ह का दुरुपयोग, वाहन मालिक पर केस दर्ज

Social Activity BSP

बिलासपुर(Social Activity BSP)। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस चिन्ह का दुरुपयोग करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन में अवैध रूप से पुलिस टैग/चिन्ह लगाने के आरोप में वाहन मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार आरोपी वीरेंद्र जैन (43), निवासी करबला, अपने वाहन क्रमांक CG11AD7866 में आगे-पीछे बिना किसी वैध अनुमति के पुलिस का चिन्ह लगाकर उसका इस्तेमाल कर रहा था। इतना ही नहीं, वाहन में बाउंसर जैसे लोगों को बैठाकर रौब झाड़ने की भी शिकायत सामने आई है।

वाहन शाखा प्रभारी उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह की रिपोर्ट पर थाना प्रभारी सुम्मत राम साहू ने आरोपी के खिलाफ धारा 205 और 347 बीएनएस के तहत अपराध क्रमांक 398/2026 दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि पुलिस चिन्ह या टैग का अनधिकृत उपयोग दंडनीय अपराध है। इस तरह की शिकायतों पर सख्त और त्वरित कार्रवाई की जाएगी, ताकि वर्दी और पुलिस पहचान का दुरुपयोग कर रौब जमाने वालों पर रोक लगाई जा सके।

Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post