बिलासपुर: पान ठेला दुकानों में चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, नगदी और सामान बरामद

Social Activity BSP

बिलासपुर(Social Activity BSP)। सिविल लाइन थाना पुलिस ने पान ठेला दुकानों में शटर तोड़कर चोरी करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान, नगदी और वारदात में इस्तेमाल लोहे का सब्बल भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, हरिभूमि प्रेस के सामने रिंग रोड-2 और मंदिर चौक जरहाभाठा स्थित पान ठेला दुकानों में चोरी की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक मिनीबस्ती शुलभ के पास नशेड़ियों को सस्ते में गुटखा-पान मसाला बेच रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों संदिग्धों को पकड़ा और पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मानष उर्फ सोनू सिंह (22) और अविनाश रात्रे उर्फ बंटी (19) के रूप में हुई है, जो जरहाभाठा क्षेत्र के निवासी हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 2000 रुपये कीमत का पान मसाला व गुटखा, 7200 रुपये नगद और दुकान का शटर तोड़ने में इस्तेमाल किया गया लोहे का सब्बल जब्त किया है। दोनों आरोपियों को 25 मार्च को गिरफ्तार कर 26 मार्च को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post