Social Activity BSP
छत्तीसगढ़ में रामनवमी के पावन अवसर पर पिछले 42 वर्षों से निकाली जा रही शोभा यात्रा इस वर्ष भी पूरे भव्यता और उत्साह के साथ आयोजित की जाएगी। धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक बन चुकी यह परंपरा प्रदेशभर में खास पहचान रखती है।
इस वर्ष राजधानी रायपुर में 28 मार्च को शिव सेना के प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के नेतृत्व में भव्य एवं आकर्षक शोभा यात्रा निकाली जाएगी। आयोजन को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है, वहीं तैयारियां भी अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।
वहीं बिलासपुर में भी पिछले 41 वर्षों से यह परंपरा लगातार निभाई जा रही है। इस वर्ष 8 अप्रैल को बिलासपुर और मस्तूरी में भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा में आकर्षक झांकियां, धार्मिक ध्वज, भजन-कीर्तन और पारंपरिक वेशभूषा में शामिल श्रद्धालु विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
आयोजन को सफल बनाने के लिए शिव सेना के प्रदेश सचिव संतोष कौशल, प्रदेश उपाध्यक्ष धनंजय सिंह चौहान और जिला अध्यक्ष मुकेश देवांगन के नेतृत्व में लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं। व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की जा रही है, ताकि शोभा यात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।
प्रदेश सचिव संतोष कौशल ने कहा कि रामनवमी शोभा यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हिंदू समाज की आस्था, एकजुटता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
जिला अध्यक्ष मुकेश देवांगन ने बताया कि जब इस शोभा यात्रा के बारे में बहुत कम लोग जानते थे, तब से प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार ने इसे आगे बढ़ाने का कार्य किया। उनके प्रयासों से आज यह आयोजन प्रदेश के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में शामिल हो चुका है।
रायपुर में शोभा यात्रा फूल चौक स्थित नवीन बाजार से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निर्धारित स्थल तक पहुंचेगी। आयोजन समिति द्वारा सुरक्षा, यातायात, पेयजल और चिकित्सा सुविधाओं की व्यापक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
— आस्था, उत्साह और परंपरा का संगम बनी यह शोभा यात्रा एक बार फिर प्रदेश में धार्मिक माहौल को नई ऊर्जा देने के लिए तैयार है।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद
Click here 👆👆

.jpeg)

