Social Activity BSP
बिलासपुर(Social Activity BSP)। शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तोरवा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बीच सड़क पर मारपीट और हुड़दंग मचाने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 194(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 6 मार्च 2026 की रात लगभग 8:30 बजे लालखदान चौक के पास कुछ युवकों के बीच मारपीट होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और गुटबाजी कर हंगामा कर रहे तीन युवकों को मौके से पकड़कर थाना लाया गया।
घटना की जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 194(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जय कुमार केवंट (23 वर्ष) निवासी सतबिहिनिया मंदिर के पास तोरवा, नंदकिशोर यादव (30 वर्ष) निवासी लालखदान तोरवा तथा शोभित निषाद (19 वर्ष) निवासी हेमुनगर तोरवा के रूप में हुई है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश किया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर उपद्रव और गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद

.jpeg)

