तारबाहर पुलिस की कार्रवाई: अवैध बटनदार चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज

Social Activity BSP

बिलासपुर(Social Activity BSP)। शहर में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तारबाहर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को बटनदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग कर असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तारबाहर निरीक्षक रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में पुलिस टीम पेट्रोलिंग पर निकली थी।

पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि शिवनेरी होटल की पार्किंग में एक युवक अपनी जेब में चाकू रखकर खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक बटनदार स्टील का चाकू बरामद हुआ।

पकड़े गए आरोपी की पहचान लक्की यादव (19 वर्ष) निवासी डीपू पारा, थाना तारबाहर, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाकू जब्त कर उसके खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रविन्द्र अनंत, सहायक उप निरीक्षक उदयभान सिंह, प्रधान आरक्षक प्रमोद कसेर, आरक्षक रूपलाल चंद्रा और राहुल राजपूत का सराहनीय योगदान रहा।




Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post