वार्ड 46 में रोज़ा इफ्तार का आयोजन, पार्षद अब्दुल इब्राहिम की पहल

Social Activity BSP

बिलासपुर 9मार्च 2026 (Social Activity BSP)।
पवित्र माह रमज़ान के अवसर पर शहर के चुचुईया पारा गणेश नगर वार्ड क्रमांक 46 में रोज़ेदारों के लिए रोज़ा इफ्तार का विशेष आयोजन किया गया। यह आयोजन वार्ड के पार्षद अब्दुल इब्राहिम के जानिब से 19वें रोज़े के मौके पर कराया गया, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में रोज़ेदारों और स्थानीय नागरिकों ने शामिल होकर इफ्तार किया।

इस अवसर पर आपसी भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला। रोज़ा इफ्तार के दौरान लोगों ने एक साथ रोज़ा खोलकर रमज़ान की बरकतों में शिरकत की और अमन-चैन की दुआएँ मांगीं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से करीम भाई, असलम अली भाई, राज भाई, भूरा भाई, असगर भाई, शरफराज भाई, बंटी सिंह और राजा व्यास जी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने पार्षद अब्दुल इब्राहिम की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में भाईचारा और आपसी एकता मजबूत होती है। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक लोगों ने भाग लेकर रोज़ा इफ्तार किया और रमज़ान की मुबारकबाद दी।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post