रमज़ान के पाक महीने में यंग तेगी क्लब का सराहनीय पहल: रोज़ा इफ्तार व लंगर-ए-आम का आयोजन

Social Activity BSP

बिलासपुर 8 मार्च 2026 (Social Activity BSP)।
पवित्र माह रमज़ान की बरकतों के बीच शहर में भाईचारे और इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए यंग तेगी क्लब बिलासपुर द्वारा रोज़ा इफ्तार एवं लंगर-ए-आम का आयोजन किया गया। यह आयोजन बिलासपुर टेक्सटाइल मार्केट के सामने रायपुर रोड परसदा स्थित टायर मार्केट में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों सहित क्षेत्र के नागरिक शामिल हुए।

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आयोजित इस कार्यक्रम में रोज़ेदारों के लिए इफ्तार का विशेष इंतज़ाम किया गया था। आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों ने रोज़ा खोलकर रमज़ान की रौनक और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

इफ्तार के बाद सुन्नी हुसैनी मस्जिद के इमाम व खतीब सैय्यद ज़ाहीर आगा साहब की इमामत में मग़रिब की नमाज़ अदा की गई। नमाज़ के पश्चात सभी उपस्थित लोगों के लिए लंगर-ए-आम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर भोजन ग्रहण किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में यंग तेगी क्लब के वरिष्ठ सदस्यों, पदाधिकारियों एवं सभी मेंबर्स ने सक्रिय भूमिका निभाई। सभी ने मिलकर इस नेक कार्य को अंजाम तक पहुंचाया और रमज़ान के पवित्र महीने में सेवा और एकता का संदेश दिया।

अंत में यंग तेगी क्लब के सदर कलीम अंसारी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कमेटी के सभी पदाधिकारियों, मेंबर्स और आयोजन में शामिल हुए तमाम लोगों का तहे दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी तरह सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में भाईचारा और एकता को बढ़ावा दिया जाता रहेगा।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post