कोनी पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई: दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)।
जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और संभावित विवाद एवं मारपीट की घटनाओं की रोकथाम के लिए कोनी पुलिस लगातार सतर्कता बरत रही है। इसी क्रम में थाना क्षेत्र में चलित थाना जन चौपाल के दौरान प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना कोनी पुलिस ने दिनांक 9 मार्च 2026 को शांति भंग की आशंका को देखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 एवं 135(3) के तहत दो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

पुलिस का कहना है कि इस प्रकार की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी संभावित विवाद या मारपीट की घटना को पहले ही रोकना है, ताकि आम नागरिकों में सुरक्षा का माहौल बना रहे।

गिरफ्तार आरोपी

  1. विश्राम केवट (45 वर्ष) पिता स्व. दुखुरम कुमार, निवासी बिरकोना, थाना कोनी, बिलासपुर

  2. फागुराम (20 वर्ष) पिता विश्राम केवट, निवासी बिरकोना, थाना कोनी, बिलासपुर

कोनी पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी इसी तरह की निवारक कार्रवाई जारी रहेगी


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post