कोनी पुलिस की कार्रवाई: रेलवे लाइन किनारे छिपाए 6 हजार किलो महुआ लाहन बरामद, मौके पर किया नष्ट

Social Activity BSP

बिलासपुर(Social Activity BSP)। अवैध शराब निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घुटकु रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखे 6 हजार किलोग्राम महुआ लाहन को बरामद कर आबकारी विभाग के साथ मौके पर ही नष्ट कर दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध शराब निर्माण और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में कोनी थाना पुलिस को 9 मार्च 2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली।



सूचना में बताया गया कि घुटकु स्टेशन पारा के आगे रेलवे लाइन के किनारे लंबी झाड़ियों में प्लास्टिक के डिब्बों में बड़ी मात्रा में महुआ लाहन छिपाकर रखा गया है, जिसका उपयोग अवैध शराब बनाने में किया जाना था।

सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घुटकु स्टेशन पारा से लगभग 1.5 किलोमीटर दूर रेलवे लाइन किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखे करीब 300 प्लास्टिक डिब्बों में भरे कुल 6 हजार किलोग्राम महुआ लाहन को बरामद किया।

कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग की टीम भी मौजूद रही। संयुक्त कार्रवाई करते हुए बरामद महुआ लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post