Social Activity BSP
बिलासपुर, 05 मार्च 2026(Social Activity BSP)। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान रतनपुर पहुंचकर प्रसिद्ध माँ महामाया मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
राज्यपाल ने मंदिर में आरती कर माँ महामाया का आशीर्वाद लिया और छत्तीसगढ़ में शांति, समृद्धि तथा प्रदेश के लोगों के कल्याण के लिए प्रार्थना की। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
मंदिर दर्शन के दौरान राज्यपाल ने मंदिर की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि ऐसे पवित्र स्थल प्रदेश की आस्था और संस्कृति के प्रतीक हैं, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपनी आस्था व्यक्त करने पहुंचते हैं।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष लवकुश कश्यप, कलेक्टर संजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, श्री मोहित जायसवाल सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी और मंदिर समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद

.jpeg)

