🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ हाईकोर्ट हनुमान मंदिर में नवरात्रि की धूम, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)।
चकरभाटा-बोदरी मार्ग स्थित हाईकोर्ट हनुमान मंदिर में पावन नवरात्रि पर्व के अवसर पर भक्ति, आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। मंदिर परिसर में दूर-दराज़ से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, जहां भक्त श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर मां दुर्गा और भगवान हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।

नवरात्रि के इस विशेष आयोजन में धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन और पूजा-पाठ का सिलसिला निरंतर जारी है, जिससे पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया है।

इस अवसर पर पहुंचे डॉ. करण पुरी महाराज ने समाज को महत्वपूर्ण संदेश देते हुए कहा कि वर्तमान समय में बढ़ती अशांति मानवता के लिए उचित नहीं है। उन्होंने सभी लोगों से अपने-अपने धर्म का पालन करने के साथ-साथ अन्य धर्मों का सम्मान करने की अपील की, ताकि समाज में शांति और सद्भाव बना रहे।


वहीं, जूना अखाड़ा के तपस्वी संतों ने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे सनातन धर्म का अत्यंत पवित्र और ऊर्जा देने वाला पर्व बताया। उन्होंने कहा कि यह पर्व शक्ति की उपासना का प्रतीक है, जो जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और आत्मबल प्रदान करता है।

मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निरंतर भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इस सेवा कार्य में बबला जी द्वारा निस्वार्थ भाव से योगदान दिया जा रहा है। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।

नवरात्रि के चलते पूरे क्षेत्र में उत्सव, श्रद्धा और आस्था का माहौल बना हुआ है, जिससे हर ओर धार्मिक उल्लास और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है।



Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post