🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | 🎓 नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया का DEO कार्यालय घेराव, छात्रों के भविष्य को लेकर बड़ा आंदोलन

Social Activity BSP


बिलासपुर, 30 मार्च (Social Activity। BSP) ।
 न्यायधानि जिले बिलासपुर में सोमवार को छात्र संगठन नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय का जोरदार घेराव कर प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में गन्ना रस के गिलास लेकर प्रदर्शन किया और शिक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं पर कड़ा संदेश दिया।

🥤 गन्ना रस के साथ अनोखा विरोध, प्रशासन को चेतावनी
प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे छात्रों और अभिभावकों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही या खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

⚠️ जरूरत पड़ी तो करेंगे तालाबंदी
कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि बच्चों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर प्रशासन ने गंभीरता नहीं दिखाई, तो वे DEO कार्यालय में तालाबंदी करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

🏫 किराए के भवन में संचालित नारायणा संस्थान पर उठे सवाल
एनएसयूआई ने आरोप लगाया कि नारायणा संस्थान नियमों के विरुद्ध किराए के परिसर में संचालित हो रहा है। इसके साथ ही संगठन ने कई अन्य गंभीर अनियमितताओं की ओर भी प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।

📄 DEO और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
एनएसयूआई प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी विजय दांडे और कलेक्टर संजय अग्रवाल को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

📢 निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो आंदोलन होगा तेज
संगठन ने दो टूक कहा कि यदि प्रशासन ने जल्द उचित कदम नहीं उठाए, तो आंदोलन को और व्यापक एवं तेज किया जाएगा।

📌 अब प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार
छात्रों के भविष्य से जुड़े इस गंभीर मुद्दे पर प्रशासन क्या कदम उठाता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post