Social Activity BSP
बिलासपुर। मुबारक शबे कदर की पवित्र और बरकतों भरी रात में सामाजिक संस्था सुकून फाउंडेशन ने मानवता और सेवा की अनोखी मिसाल पेश करते हुए जरूरतमंद परिवारों के बीच ईद की सामग्री वितरित की। फाउंडेशन की टीम ने बिलासपुर शहर के लगभग 10 से 15 अलग-अलग इलाकों में पहुंचकर आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों को सहायता प्रदान की।
इस दौरान जरूरतमंद परिवारों को ईद के लिए सेवइयां, नए कपड़े, राशन किट और सहायता स्वरूप लिफाफे बांटे गए, ताकि वे भी आने वाले त्योहार ईद को खुशी और सम्मान के साथ मना सकें। संस्था के इस सराहनीय प्रयास से कई परिवारों के चेहरों पर खुशी और संतोष देखने को मिला।
फाउंडेशन के सदस्यों ने बताया कि शबे कदर की रात इस्लाम में बेहद पवित्र और खास मानी जाती है, जिसमें इबादत के साथ-साथ नेकी और जरूरतमंदों की मदद करने का विशेष महत्व होता है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए संस्था द्वारा शहर के विभिन्न इलाकों में पहले से जरूरतमंद परिवारों की पहचान की गई और फिर उनके बीच सहायता सामग्री वितरित की गई।
संस्था के इस सेवा कार्य का उद्देश्य यह था कि कोई भी गरीब या जरूरतमंद परिवार आर्थिक तंगी के कारण ईद की खुशियों से वंचित न रहे। सुकून फाउंडेशन की टीम ने घर-घर जाकर जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने का प्रयास किया, जिससे उन्हें त्योहार की खुशियों में शामिल होने का अवसर मिल सके।
स्थानीय लोगों ने सुकून फाउंडेशन के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक और मानवीय प्रयास समाज में आपसी भाईचारा, सहयोग और इंसानियत की भावना को मजबूत करते हैं। लोगों ने संस्था के इस कदम को बेहद प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि इससे समाज में जरूरतमंदों की मदद करने की भावना को बढ़ावा मिलता है।
इस सेवा कार्य को सफल बनाने में मुख्य रूप से सुकून फाउंडेशन के फाउंडर Sheikh Abdul Mannan, Mohammad Ali Imraan, Naushad Ahmed, Advocate Nazeem Khan, Sheikh Shahabbudin, Sheikh Imraan, Sheikh Sarfaraz Ahamad, Imran Ansari, Meraz Ahmed और Sufiyaan उपस्थित रहे।
संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि सुकून फाउंडेशन आगे भी इसी तरह समाज के गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए लगातार सेवा कार्य करता रहेगा, ताकि समाज में राहत, सहयोग और खुशियों का संदेश फैलाया जा सके।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




.jpeg)

