Social Activity BSP
बिलासपुर (Social Activity BSP)। शहर के उसलापुर स्थित Hotel The Grand Emerald में Vedant Motor Private Limited द्वारा सुजुकी के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर “ई-एक्सेस” की लॉन्चिंग पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगीत, उत्सव और विशेष रात्रिभोज के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुराने और नए ग्राहकों की उपस्थिति ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान कंपनी ने अपने ग्राहकों को विशेष रूप से आमंत्रित कर शो-रूम में “ई-एक्सेस” का टेस्ट ड्राइव कराने की व्यवस्था की। ग्राहकों ने स्कूटर के फीचर्स, परफॉर्मेंस और सेफ्टी को करीब से समझा और सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।
कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर Vikas Samanani ने बताया कि “ई-एक्सेस” को हाल ही में देशभर में लॉन्च किया गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को ग्राहकों की जरूरतों और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि जहां अन्य कंपनियों के वाहनों में आग लगने जैसी घटनाएं सामने आती हैं, वहीं उनकी कंपनी क्वालिटी और सेफ्टी से कोई समझौता नहीं करती।
उन्होंने बताया कि इस स्कूटर के साथ ग्राहकों को 8 साल की बैटरी वारंटी दी जा रही है। इसके अलावा 4-5 वर्षों के बाद कंपनी की ओर से 60% तक कैशबैक (करीब 1 लाख से 1.20 लाख रुपये) की सुविधा भी मिलेगी, जिससे ग्राहकों को अतिरिक्त आर्थिक लाभ होगा।
कार्यक्रम के अंत में कंपनी की ओर से सभी उपस्थित नए एवं पुराने ग्राहकों को उपहार देकर धन्यवाद ज्ञापित किया गया। साथ ही जानकारी दी गई कि बिलासपुर में कंपनी की दो डीलरशिप—सिपत रोड और रायपुर रोड—पर ग्राहकों को सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद


.jpeg)
.jpeg)

