Social Activity BSP
बिलासपुर (Soical Activity BSP)। हनुमान जयंती रैली के दौरान हुए विवाद और मारपीट के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ बीएनएसएस की धाराओं के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया।
मिली जानकारी के अनुसार, 2 अप्रैल 2026 को हनुमान जयंती रैली के दौरान पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया था, जो मारपीट में बदल गया। घटना के बाद थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 218/2019/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी सुजीत पाण्डेय, अमन उर्फ डिंपल, आयुष खटीक, चंदन खटीक, अभिषेक उर्फ अभी खटीक और रितीक खटीक को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी टिकरापारा और आसपास के क्षेत्रों के निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 170, 126 और 135 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए कुल 6 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
इसके अलावा सिटी कोतवाली क्षेत्र के अन्य गुंडा-बदमाशों को भी थाने में तलब कर सख्त हिदायत दी गई है। पुलिस ने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
इस कार्रवाई से साफ संकेत मिल रहा है कि बिलासपुर पुलिस त्योहारों और सार्वजनिक आयोजनों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क है।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद

.jpeg)

