Social Activity BSP
बिलासपुर (Social Activity BSP) | के कोनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुंडागर्दी कर आम लोगों को भयभीत करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार तलवार भी जब्त की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 28 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि बड़े कोनी क्षेत्र में एक युवक तलवार लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
सूचना मिलते ही कोनी थाना पुलिस ने तत्काल पेट्रोलिंग टीम और गवाहों के साथ मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकित कुमार यादव (24 वर्ष), निवासी बड़े कोनी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तलवार जब्त की है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




.jpeg)

