कोनी में तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने किया हथियार जब्त

Social Activity BSP

बिलासपुर  (Social Activity BSP) | बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आम लोगों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार तलवार बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, 29 अप्रैल 2026 को सूचना मिली थी कि ग्राम रमतला रोड स्थित आधारशिला स्कूल के सामने एक युवक हाथ में तलवार लेकर राहगीरों को भयभीत कर रहा है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना कोनी प्रभारी निरीक्षक राजश्री दाम के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर युवक को पकड़ा, जो तलवार लहराते हुए लोगों को धमका रहा था। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अनुराग यादव (19 वर्ष), निवासी बड़ी कोनी बताया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तलवार जब्त कर विधिवत कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post