Social Activity BSP
बिलासपुर (Social Activity BSP) | बिलासपुर में अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस (29 अप्रैल 2026) के अवसर पर न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) और बिलासपुर पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में “चेतना महोत्सव एवं प्रशिक्षण कार्यशाला” का भव्य आयोजन चेतना हॉल में किया गया। कार्यक्रम में कला, संस्कृति और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम में एसएसपी रजनेश सिंह, कलेक्टर संजय अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक, पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति डॉ. चंद्रभूषण बाजपेयी, प्रो. श्याम लाल निराला, कथक गुरु वासंती वैष्णव और सुनील वैष्णव सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर एसएसपी रजनेश सिंह को समाज में उनके सेवा और समर्पण के लिए “चेतना का योद्धा” सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम में युवा कलाकारों ने कथक और भरतनाट्यम की आकर्षक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।
कथक प्रस्तुतियों में प्राख्या खंडेलवाल, नित्या शुक्ला, केतन सिंह राठौर, अश्विका साव और उद्धव ठक्कर ने शानदार प्रदर्शन किया, वहीं भरतनाट्यम में श्रावणी इज्जू और विशेष प्रस्तुति में प्राची सोनवानी ने दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।
कार्यक्रम में विभिन्न कलाकारों को सम्मानित भी किया गया, जिसमें “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान–2026” नित्या शुक्ला, अश्विका साव और प्राची सोनवानी को, “चेतना कथक नटराज–2026” केतन सिंह राठौर और उद्धव ठक्कर को तथा “चेतना भरतनाट्यम रत्न–2026” श्रावणी इज्जू को प्रदान किया गया।
इसके अलावा “चेतना हीरो 2026” से राष्ट्रपति पदक से सम्मानित शैलेंद्र सिंह ठाकुर, “चेतना स्पोर्ट्स आइकन–2026” से रुद्र प्रताप सिंह (हरी) और “चेतना रत्न” से मास्टर तनिष्क वर्मा को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन शगुफ्ता परवीन द्वारा किया गया, जबकि अंत में पंकज खंडेलवाल एवं मयूरी खंडेलवाल ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
इस आयोजन को सफल बनाने में एएसपी पंकज पटेल, एएसपी मधुलिका सिंह, एएसपी रामगोपाल करियारे, डीएसपी मंजुलया केरकेट्टा, आरआई भूपेन्द्र गुप्ता सहित NHICF की टीम के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
यह महोत्सव न केवल कला और संस्कृति का उत्सव बना, बल्कि समाज में जागरूकता, समरसता और सकारात्मक बदलाव का मजबूत संदेश भी देकर गया।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




.jpeg)

