Social Activity BSP
बिलासपुर(Social Activity BSP)। बिलासपुर प्रेस क्लब के राघवेंद्र राव सभा भवन स्थित नव सुसज्जित कॉन्फ्रेंस हॉल का लोकार्पण 12 अप्रैल को शाम 6:00 बजे किया जाएगा। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक करेंगे।
समारोह में तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, नगर निगम महापौर पूजा विधानी और सभापति विनोद सोनी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
प्रेस क्लब के पदाधिकारियों में अध्यक्ष अजीत मिश्रा, उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, सचिव संदीप करिहार, कोषाध्यक्ष किशोर सिंह ठाकुर, सहसचिव हरीश गंगवानी और कार्यकारिणी सदस्य कैलाश यादव ने सभी सदस्यों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा लगभग 30 लाख रुपये की लागत से इस कॉन्फ्रेंस हॉल का जीर्णोद्धार कराया गया है। प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने बताया कि इस आधुनिक हॉल के माध्यम से पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद के लिए एक बेहतर और सुविधायुक्त मंच उपलब्ध कराया गया है।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद
.jpeg)

