SECL में ‘उत्कर्ष 2026’ HR/IR कॉन्क्लेव सम्पन्न, पुलेला गोपीचंद के प्रेरक संबोधन के साथ हुआ समापन

Social Activity BSP

बिलासपुर, 11 अप्रैल 2026। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) द्वारा आयोजित कोल इंडिया लिमिटेड का तृतीय HR/IR कॉन्क्लेव “उत्कर्ष 2026” दो दिवसीय विचार-विमर्श के बाद सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में खनन क्षेत्र में मानव संसाधन (HR) और औद्योगिक संबंध (IR) के बदलते स्वरूप पर व्यापक चर्चा की गई।

“Shaping Minds, Strengthening Mines – Innovate, Excel, Rise” थीम पर आयोजित इस कॉन्क्लेव में कोल इंडिया और उसकी सहायक कंपनियों के 100 से अधिक HR अधिकारी, उद्योग विशेषज्ञ, शिक्षाविद और विचारक शामिल हुए।

समापन दिवस पर भारत के मुख्य राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद के साथ एक प्रेरक फायरसाइड चैट आयोजित की गई। उन्होंने अनुशासन, निरंतर प्रयास और दृढ़ता को सफलता की कुंजी बताते हुए कहा कि सफलता तभी मिलती है, जब व्यक्ति उसके योग्य बनता है। इस सत्र का संचालन SECL के निदेशक (कार्मिक) बिरंची दास ने किया।

कॉन्क्लेव के दूसरे दिन Change Adoption, “Mine to Mind” Transformation, Future HR Landscape और Strategic Workforce Planning जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने विचार साझा किए। इसमें संगठनात्मक परिवर्तन में HR की अहम भूमिका को रेखांकित किया गया।

इससे पहले 10 अप्रैल को कॉन्क्लेव का उद्घाटन कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष बी. साईराम ने वर्चुअल माध्यम से किया। उन्होंने “Reform, Perform, Transform” के लक्ष्य को प्राप्त करने में मानव संसाधन की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।

SECL के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने अपने स्वागत भाषण में कर्मचारी-केंद्रित कार्यसंस्कृति और सतत विकास पर बल दिया। वहीं कोल इंडिया के मुख्य सतर्कता अधिकारी ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने संगठन में पारदर्शिता और सामूहिक पहचान के महत्व को रेखांकित किया।

कोल इंडिया के निदेशक (कार्मिक) डॉ. विनय रंजन ने अपने मुख्य भाषण में HR को संगठनात्मक परिवर्तन, नवाचार और उत्पादकता का प्रमुख आधार बताया।

कॉन्क्लेव के दौरान विभिन्न सहायक कंपनियों की HR पहलों और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए विशेष प्रदर्शनी स्टॉल भी लगाए गए। इसमें नवाचार और कर्मचारी-केंद्रित कार्यों को प्रस्तुत किया गया।

दो दिवसीय इस आयोजन का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि HR प्रणालियों को और मजबूत किया जाएगा, विश्वास और प्रदर्शन आधारित कार्यसंस्कृति को बढ़ावा दिया जाएगा तथा कोल इंडिया के सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप मानव संसाधन रणनीतियों को आगे बढ़ाया जाएगा।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post