Social Activity BSP
बिलासपुर(Social Activity BSP)। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बिलासपुर प्रेस क्लब के नव सुसज्जित भवन का लोकार्पण किया। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा लगभग 31 लाख रुपये की लागत से पुराने भवन का जीर्णोद्धार कर इसे आधुनिक सुविधाओं से विकसित किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने पत्रकारों को प्रेरित करते हुए कहा, “कोशिश कर, हल निकलेगा, आज नहीं तो कल निकलेगा।” उन्होंने पत्रकारों की भूमिका को शहर के विकास में महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि बेहतर संसाधनों से गुणवत्तापूर्ण पत्रकारिता को बढ़ावा मिलेगा।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक सुशांत शुक्ला ने की। समारोह में उपमुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध गायिका आशा भोंसले को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया।
प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने स्वागत भाषण दिया, जबकि सचिव संदीप करिहार ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, कोषाध्यक्ष किशोर सिंह, सह सचिव हरिकिशन गंगवानी, कार्यकारिणी सदस्य कैलाश यादव सहित बड़ी संख्या में पत्रकार और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद
.jpeg)

