Social Activity BSP
बिलासपुर(Social Activity BSP)। बिलासपुर प्रेस क्लब और ग्राम विकास गतिविधि आरोग्य संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में 13–14 अप्रैल 2026 को आयोजित दो दिवसीय निःशुल्क पंचतत्व एवं एक्यूपंचर चिकित्सा शिविर के पहले दिन भारी संख्या में लोग पहुंचे। यह शिविर राघवेंद्र राव सभा भवन, सदर बाजार रोड में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया गया।
पहले दिन विशेष रूप से पत्रकारों, उनके परिवारजनों और वरिष्ठ नागरिकों ने शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लिया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर पंचतत्व आधारित उपचार पद्धति के तहत परामर्श और उपचार प्रदान किया।
विशेषज्ञों ने बताया कि मानव शरीर पंचतत्व—पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश—से निर्मित है, और इन तत्वों के असंतुलन से विभिन्न रोग उत्पन्न होते हैं। इस पद्धति में इन तत्वों को संतुलित कर शरीर के विभिन्न अंगों का उपचार किया जाता है।
शिविर में सिरदर्द, सर्वाइकल, जोड़ों का दर्द, स्लिप डिस्क, साइटिका, त्वचा रोग, मधुमेह, ब्लड प्रेशर, थायराइड, अनिद्रा, मानसिक रोग, अस्थमा और महिला रोगों सहित कई जटिल बीमारियों का उपचार किया गया।
आयोजकों ने बताया कि शिविर के दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है और अधिक से अधिक लोगों से इस निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाने की अपील की गई है।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद
.jpeg)

