जन समस्या निवारण शिविर में मिली राहत: विधायक अमर अग्रवाल ने किया शुभारंभ, मौके पर ही सुलझे अधिकांश मामले

Social Activity BSP

बिलासपुर(Social Activity BSP)। शहर के लखीराम अग्रवाल स्मृति ऑडिटोरियम में आयोजित जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में आम नागरिकों को बड़ी राहत मिली। शिविर का शुभारंभ विधायक अमर अग्रवाल ने किया, जहां विभिन्न विभागों द्वारा मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया।

शिविर के दौरान कुल 123 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश का तत्काल निराकरण कर दिया गया। श्रम विभाग की योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को 1.20 लाख रुपये के चेक वितरित किए गए। वहीं राजस्व विभाग ने किसानों को किसान किताबें प्रदान कीं और कई जरूरी प्रमाण पत्र भी मौके पर ही जारी किए गए।

परिवहन विभाग (आरटीओ) द्वारा शिविर में 4 लर्निंग लाइसेंस भी जारी किए गए, जिससे आवेदकों को त्वरित लाभ मिला।

इस अवसर पर विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि ऐसे शिविर सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं, जिससे दूर-दराज़ के लोगों को सीधे योजनाओं का लाभ मिल पाता है।

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जानकारी दी कि 1 मई से सुशासन शिविरों की नई श्रृंखला शुरू की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, महापौर पूजा विधानी सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post