सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP) | बिलासपुर जिले के सकरी थाना पुलिस को बीट सिस्टम के जरिए बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का खुलासा करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो लूडो गेम और आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 29 अप्रैल 2026 को एसीसीयू टीम की तकनीकी सहायता से ओम स्पेस कॉलोनी, सकरी में दबिश दी गई। यहां से गिरोह के सरगना राहुल छाबड़ा सहित कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि राहुल छाबड़ा के खिलाफ पहले भी सट्टा से जुड़े मामलों में कार्रवाई हो चुकी है।

जांच में सामने आया कि आरोपी अन्य राज्यों से जुड़े नेटवर्क के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे। आरोपियों के कब्जे से 21 मोबाइल फोन, 3 लैपटॉप, 13 एटीएम कार्ड, 8 पासबुक और एक क्रेटा कार (MP 18 ZB 8565) जब्त की गई है।

पुलिस द्वारा मोबाइल और डिजिटल डाटा के विश्लेषण में 2 करोड़ रुपये से अधिक के सट्टे का लेनदेन सामने आया है। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम और संगठित अपराध के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस अब आरोपियों के बैंक खातों की जांच कर रही है और अन्य राज्यों में जुड़े गिरोह के सदस्यों की तलाश जारी है।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post