Social Activity BSP
बिलासपुर (Social Activity BSP) | बिलासपुर में कांग्रेस संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से सामाजिक कार्यकर्ता और सक्रिय कांग्रेस नेता मोहम्मद इशाक सिद्दीकी आदिल को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी-1 का सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
संगठन द्वारा यह जिम्मेदारी उनकी सक्रियता, समर्पण और लंबे समय से किए जा रहे योगदान को ध्यान में रखते हुए सौंपी गई है। आदिल इससे पहले ब्लॉक कांग्रेस कमेटी-1 में प्रवक्ता की भूमिका निभा चुके हैं, जहां उन्होंने पार्टी की नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाया।
पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों, सामाजिक गतिविधियों और संगठनात्मक अभियानों में उनकी सक्रिय भागीदारी ने उन्हें कार्यकर्ताओं के बीच एक मजबूत पहचान दिलाई है। वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि उनकी नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।
नियुक्ति के बाद मोहम्मद इशाक सिद्दीकी आदिल ने पार्टी नेतृत्व और वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने संगठन को और मजबूत करने तथा जनहित के मुद्दों पर लगातार काम करने का संकल्प भी जताया।
उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




.jpeg)

