Social Activity BSP
बिलासपुर (Social Activity BSP) | बिलासपुर स्थित एसईसीएल मुख्यालय में 30 अप्रैल 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले 10 कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर मुख्यालय के सीएमडी कक्ष एवं प्रशासनिक भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश दुहन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ निदेशक (तकनीकी संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन तथा निदेशक (तकनीकी योजना/परियोजना) रमेश चंद्र महापात्र सहित कई विभागाध्यक्ष, श्रमिक संघ प्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शाल, श्रीफल और पुष्पहार भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके समस्त देय भुगतान के चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर चंद्रमोहन वर्मा, एस.के. महापात्रा, संजय दास, श्याम बोरकर, पुरुषोत्तम लाल साहू, वी. नागेश, संतोष कुमार मेश्राम, दल बहादुर गुरुंग, बैकुंठ महानंदा और भोला प्रसाद सहित कुल 10 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में शीर्ष प्रबंधन ने अपने संबोधन में कहा कि कंपनी की सफलता में इन कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिसे सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों के उज्ज्वल भविष्य और सुखद जीवन की कामना की।
वहीं, सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भी कंपनी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एसईसीएल में कार्य का माहौल सहयोगात्मक और सकारात्मक रहा है, जहां सभी अधिकारी-कर्मचारी मिलकर जिम्मेदारी निभाते हैं।
कार्यक्रम का सफल संचालन प्रबंधक (राजभाषा) सविता निर्मलकर द्वारा किया गया।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




.jpeg)

