एसईसीएल के सीवीओ हिमांशु जैन ने एमसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार संभाला

Social Activity BSP

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) श्री हिमांशु जैन ने महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) में भी सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया है। वे वर्तमान में एसईसीएल में सीवीओ के रूप में कार्यरत हैं और इससे पहले नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में भी इसी पद का अतिरिक्त दायित्व निभा चुके हैं।

भारतीय रेलवे सेवा (सिग्नल इंजीनियर्स – IRSSE) के वर्ष 2007 बैच के अधिकारी श्री जैन ने एनआईटी रायपुर से इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार अभियांत्रिकी में स्वर्ण पदक के साथ स्नातक किया है, जबकि आईआईटी बॉम्बे से एमटेक की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 9 हासिल कर भारतीय रेलवे सेवा में प्रवेश किया था।

अपने करियर के दौरान उन्होंने भारतीय रेल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। वे उप-महाप्रबंधक (DGM), मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) और महाप्रबंधक के सचिव जैसे पदों पर कार्य कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने कई अहम अवसंरचना और सिग्नलिंग परियोजनाओं का सफल नेतृत्व किया है।

श्री जैन को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय रेलवे पुरस्कार (2016), नेशनल एकेडमी ऑफ इंडियन रेलवे का महानिदेशक पदक (2019) और महाप्रबंधक पुरस्कार (2012 एवं 2022) जैसे कई सम्मान मिल चुके हैं।

वे ‘DigiCOAL’ पहल के जरिए पारदर्शिता और डिजिटल निगरानी को मजबूत करने के लिए सक्रिय हैं। इस पहल को केंद्रीय सतर्कता आयोग की राष्ट्रीय कार्यशाला में भी प्रस्तुत किया जा चुका है।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post