नाली में पेशाब को लेकर विवाद बना जानलेवा हमला, 10 आरोपियों पर सरकंडा पुलिस की कार्रवाई

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP) | बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां नाली में पेशाब करने की बात को लेकर हुए झगड़े में युवक पर जानलेवा हमला किया गया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों और 7 विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी सनत सारथी निवासी प्रभात चौक चिंगराजपारा ने थाना सरकंडा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 25 अप्रैल 2026 की रात करीब 12 बजे वह भोजन के बाद मोहल्ले में टहल रहा था। इसी दौरान विक्की अहिरवार और उसके साथियों ने नाली में पेशाब करने की बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया और गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

इसके बाद आरोपियों ने चाकू, डंडे और हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया, जिससे प्रार्थी के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य लोगों—रेखा सारथी, बेटू विश्वकर्मा, सोनी सिंह ठाकुर और तिलक दास—को भी आरोपियों ने नहीं छोड़ा और उनके साथ भी मारपीट की, जिससे सभी को चोटें आईं।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें करीब 15 लोग मुंह ढककर मारपीट करते नजर आए। जांच के बाद कुल 10 आरोपियों की पहचान की गई, जिनमें शैलेन्द्र रावत उर्फ बांडिया (22), दीपक निषाद उर्फ बुटु (21), दुर्गेश अहिरवार उर्फ सीनातान (19) सहित 7 अपचारी बालक शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू और डंडे जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post