Breaking News बिलासपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की पेड़ पर लटकी मिली लाश, इलाके में सनसनी

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP) |

बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी चोरभट्टी गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकी हुई लाश बरामद हुई। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।

मामा गांव जाने निकला था युवक
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सतीश यादव (22 वर्ष), पिता नरेंद्र यादव, निवासी ग्राम चोरभट्टी कला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सतीश अपने मामा गांव जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन कुछ ही समय बाद गांव के मैदान स्थित एक पेड़ पर उसका शव फंदे से झूलता हुआ मिला।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही सकरी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। इसलिए आत्महत्या सहित अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

परिवार का रो-रो कर बुरा हाल
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में भी घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post