तारबाहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब बेचती महिला गिरफ्तार, 52 पाव देशी शराब जब्त

Social Activity BSP

बिलासपुर(Social Activity BSP) बिलासपुर जिले के तारबाहर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के कब्जे से 52 नग देशी शराब (प्रत्येक 180 एमएल) जब्त की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में अवैध शराब की खरीद-फरोख्त और इससे बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में तारबाहर थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी।

कार्रवाई के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक महिला अवैध रूप से शराब बेचने के लिए थैले में शराब लेकर जा रही है। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने व्यापार विहार स्थित दीनदयाल गार्डन के सामने घेराबंदी कर संदिग्ध महिला को रोका। तलाशी लेने पर उसके लाल रंग के थैले से 52 पाव देशी शराब बरामद की गई।

पुलिस ने आरोपी महिला श्रीमती धरमीन यादव (45 वर्ष), निवासी सागर यादव मोहल्ला, थाना सकरी, जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक रविन्द्र अनंत, प्रधान आरक्षक फूल सिंह बड्डे, सालिक राम कर्ष, आरक्षक नुरूल कादिर, राजेश श्रीवास एवं महिला आरक्षक जीवन्ती भगत का विशेष योगदान रहा।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post