मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्व. भुलऊ प्रसाद कौशिक को दी श्रद्धांजलि, बिलासपुर में आयोजित सभा में शामिल हुए

Social Activity BSP

बिलासपुर, 9 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक के बड़े भाई स्वर्गीय भुलऊ प्रसाद कौशिक को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनका निधन 30 मार्च को हुआ था।

मुख्यमंत्री साय बिलासपुर के परसदा स्थित विधायक निवास में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भुलऊ प्रसाद कौशिक का स्नेह, संस्कार और त्याग परिवार की अमूल्य धरोहर है। उनका सरल और स्नेहमयी स्वभाव सदैव स्मरणीय रहेगा।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह, मुंगेली कलेक्टर कुंदन कुमार, नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post