Social Activity BSP
बिलासपुर(Social Activity BSP)। तारबाहर थाना पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 50 नग देशी शराब (करीब 9 लीटर) और एक स्कूटी जब्त की है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री के लिए ले जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने सीएमडी चौक चर्च के सामने घेराबंदी कर एक महिला को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद बैग से 50 पाव देशी शराब (प्रत्येक 180 एमएल) बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान पूनम सिंह परस्ते (36 वर्ष), निवासी हिरी माईंस इंद्रपुरी, थाना चकरभाठा, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से स्कूटी क्रमांक CG10BY4473 भी जब्त की है।
यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र अनंत के नेतृत्व में की गई।
आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद
.jpeg)

