Social Activity BSP
मनेंद्रगढ़(Social Activity BSP)। छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम 2026 के विरोध में मनेंद्रगढ़ में शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक प्रदर्शन किया गया। तहफ्फुज-ए-नामूस-ए-रिसालत-एक्शन ट्रस्ट (TNRAT) और स्थानीय समुदाय के प्रतिनिधियों ने रैली निकालकर अधिनियम के कुछ प्रावधानों पर आपत्ति जताई।
प्रदर्शन के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने अनुविभागीय दंडाधिकारी (SDM) को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अधिनियम के कुछ प्रावधानों को संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों के विपरीत बताया गया और उनकी पुनर्समीक्षा की मांग की गई।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह विरोध पूरी तरह शांतिपूर्ण और संवैधानिक दायरे में किया गया है, जिसका उद्देश्य नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और प्रशासन से निष्पक्ष जांच एवं उचित कार्रवाई की मांग की गई।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद


.jpeg)

