एसईसीएल में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती, सीएमडी हरीश दुहन ने किया संबोधित

Social Activity BSP

बिलासपुर(Social Activity BSP)। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) मुख्यालय में 14 अप्रैल 2026 को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि निदेशक (तकनीकी) एन. फ्रेंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार और निदेशक (योजना/परियोजना) रमेश चंद्र महापात्र विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के पुनर्निर्मित स्थल के लोकार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद गौतम बुद्ध और डॉ. अंबेडकर के चित्रों एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

अपने संबोधन में सीएमडी हरीश दुहन ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी राष्ट्र और समाज निर्माण के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने बताया कि एसईसीएल उनके सिद्धांतों पर चलते हुए महिला सशक्तिकरण, मेधावी छात्रों के लिए नीट परीक्षा की तैयारी, स्मार्ट क्लासेस और ‘प्रोजेक्ट धरा शक्ति’ जैसे कई सामाजिक पहल चला रहा है।


कार्यक्रम में विभिन्न श्रम संघों के प्रतिनिधियों ने भी बाबा साहेब के जीवन और विचारों पर प्रकाश डाला तथा आयोजन के लिए प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर दिशा खोब्रागड़े, निशा ठावरे और उनकी टीम द्वारा बुद्ध वंदना प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक (राजभाषा) सविता निर्मलकर ने किया। समारोह में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, एससी/एसटी एसोसिएशन और सिस्टा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post