पचपेड़ी में जमीन विवाद पर हिंसक झड़प, अधिकारियों की मौजूदगी में दो पक्षों में खूनी संघर्ष

Social Activity BSP

बिलासपुर(Social Activity BSP)। जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पचपेड़ी में जमीन विवाद ने शुक्रवार को अचानक हिंसक रूप ले लिया। हैरानी की बात यह रही कि तहसीलदार और पुलिस की मौजूदगी में ही दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया।

जानकारी के अनुसार, बेदखली कार्रवाई के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस दौरान ईंट-पत्थर और डंडों से जमकर हमला किया गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए, जबकि कुछ को गंभीर चोटें आई हैं।

घटना के बाद एक पक्ष ने दूसरे पर गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया, वहीं दूसरे पक्ष ने परिवार पर हमला कर लहूलुहान करने की बात कही है।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पूरे मामले की जांच जारी है।

इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि जब मौके पर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस मौजूद थे, तब भी हालात कैसे बेकाबू हो गए।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post