Social Activity BSP
बिलासपुर (Social Activity BSP)। शहर में सुकून फाउंडेशन द्वारा आयोजित “मुस्लिम परिचय सम्मेलन (प्रोजेक्ट ज़रिया-ए-निकाह)” का भव्य और सफल आयोजन रविवार, 19 अप्रैल 2026 को त्रिवेणी भवन, व्यापार विहार में किया गया। इस आयोजन में देशभर से आए लगभग 105 परिवारों ने हिस्सा लिया और वैवाहिक संबंधों को नई दिशा देने की पहल को सराहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सैय्यद ज़ाहिर आगा ने की। आयोजन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिली।
रिश्तों को जोड़ने की पहल
इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य परिवारों को एक मंच पर लाकर आपसी समझ, संवाद और वैवाहिक संबंधों को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करना था। कार्यक्रम का संचालन शेख अब्दुल मन्नान और चीफ एडवाइजर मोहम्मद अली इमरान के मार्गदर्शन में किया गया।
सम्मेलन के दौरान कई परिवारों ने एक-दूसरे से मुलाकात कर रिश्तों को लेकर सकारात्मक पहल की, जिससे यह आयोजन समाज में एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया।
रोज़ा रखने वाले बच्चों का सम्मान
कार्यक्रम की खास बात यह रही कि रमज़ान के दौरान रोज़ा रखने वाले छोटे बच्चों को भी सम्मानित किया गया। इस पहल ने आयोजन को आध्यात्मिक और भावनात्मक रूप से और अधिक विशेष बना दिया।
वुमन्स विंग की सक्रिय भूमिका
इस आयोजन में वुमन्स विंग की पदाधिकारियों ने अहम भूमिका निभाई। इनमें सबीहा खान, डॉ. परवीन आलम, हमीदा खान, नौशीन, परवीन फरहीन चिस्ती, सलमा ऐबानी, तरन्नुम खान और महजबीन अंजुम शामिल रहीं, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
गणमान्य लोगों की मौजूदगी
सम्मेलन में शेख सरफराज अहमद, शेख इमरान, इमरान अंसारी, गुलाम मुर्तजा, गुलाम मुस्तफा, इरफ़ान मल्लिक, अख्तर अशरफी, शेख सहाबुद्दीन, रिज़वान, जुनैद, गुलाम मुर्तज़ा और अल्ताफ सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
समाज में सकारात्मक संदेश
सम्मेलन में शामिल परिवारों ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में आपसी समझ और एकता को बढ़ावा देते हैं। यह पहल न केवल वैवाहिक रिश्तों को मजबूत करती है, बल्कि सामाजिक समरसता का भी संदेश देती है।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद






.jpeg)

