रायगढ़ में ‘ऑपरेशन तलाश’ की बड़ी सफलता: 7 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला

Social Activity BSP

आरोपी जदुमणी पैकरा (42 वर्ष) निवासी किलकिला थाना लैलूंगा

रायगढ़ (Social Activity BSP)। जिले में लंबित मामलों में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन तलाश” के तहत लैलूंगा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। वर्ष 2019 के आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में 7 साल से फरार आरोपी जदुमणी पैकरा (42 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


पंचायत में प्रताड़ना के बाद युवक ने की थी आत्महत्या

पुलिस के अनुसार, 12 मार्च 2019 को प्रार्थी राजकुमार पैंकरा ने थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पुत्र प्रकाश पैंकरा (22 वर्ष) ने मोहल्ले की एक युवती को पत्नी बनाकर रखा था।
इसी बात को लेकर 11 मार्च 2019 को गांव में पंचायत बुलाई गई, जहां युवक के साथ मारपीट की गई, उसके हाथ बांधकर प्रताड़ित किया गया और उस पर जुर्माना भी लगाया गया।

इस घटना से आहत होकर युवक ने 12 मार्च 2019 को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।


धारा 306 के तहत मामला दर्ज, पहले 7 आरोपी हो चुके गिरफ्तार

मामले की जांच में आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का अपराध पाए जाने पर थाना लैलूंगा में धारा 306 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया था।
विवेचना के दौरान पहले ही 7 आरोपियों को 04 अप्रैल 2019 को गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि अन्य आरोपी फरार चल रहे थे।


ऑपरेशन तलाश के तहत फिर खुला केस

पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की तलाश के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन तलाश” के तहत मामले की दोबारा पतासाजी की गई।
इसी दौरान आरोपी जदुमणी पैकरा के संबंध में जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव की टीम ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसकी संलिप्तता सामने आई।

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर 22 अप्रैल 2026 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी

इस प्रकरण में अब भी कई आरोपी फरार हैं, जिनमें —
गोपाल यादव, करमचंद पैकरा, सजन पैकरा, पहलवान पैकरा, उसत पैकरा एवं जमुनाडिहा शामिल हैं।
पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।


एसएसपी का सख्त संदेश

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा—
“कानून से बचने के लिए फरार रहने वाले आरोपियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन तलाश’ लगातार जारी है। इस अभियान में लगातार सफलता मिल रही है और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।”


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post