SECL इंदिरा विहार में आधुनिक डेंटल विभाग का शुभारंभ, CMD हरीश दुहन ने किया उद्घाटन

Social Activity BSP

बिलासपुर(Social Activity BSP)। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने अपने कर्मचारियों और उनके आश्रितों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए इंदिरा विहार स्वास्थ्य केंद्र में आधुनिक दंत-रोग विभाग का शुभारंभ किया। इस नई सुविधा का उद्घाटन 15 अप्रैल 2026 को SECL के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन द्वारा किया गया।

उद्घाटन अवसर पर CMD हरीश दुहन ने कहा कि SECL अपने कर्मियों और उनके परिवारों को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और आधुनिक चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं का और विस्तार किया जाएगा ताकि समयबद्ध और बेहतर उपचार सुनिश्चित हो सके।

नए दंत-रोग विभाग की शुरुआत से अब अधिकारी, कर्मचारी, सेवानिवृत्त कर्मी और उनके आश्रितों को एक ही स्थान पर उन्नत दंत चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी। यहां डेंटल एक्सट्रैक्शन, रेस्टोरेशन, ओरल प्रोफाइलेक्सिस, रूट कैनाल ट्रीटमेंट (RCT) और फ्लैप सर्जरी जैसी जटिल प्रक्रियाएं उपलब्ध रहेंगी।

कार्यक्रम में चिकित्सा सेवाएं प्रमुख डॉ. श्रुतिदेव मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (प्रभारी) डॉ. अरिहंत जैन और दंत चिकित्सा अधिकारी डॉ. के. शरद सहित अन्य चिकित्सक और स्टाफ मौजूद रहे।

यह पहल SECL द्वारा अपने कर्मचारियों और हितग्राहियों के स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post