टोनही बताकर महिला से प्रताड़ना, तखतपुर पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Social Activity BSP

बिलासपुर(Social Activty BSP)। जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में एक महिला को “टोनही” (डायन) बताकर प्रताड़ित करने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, 5 अप्रैल 2026 को पीड़िता ने थाना तखतपुर में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि उसके घर के पास रहने वाला देवेंद्र बघेल अचानक गिर गया था। आवाज सुनकर जब वह बाहर आई, तो देवेंद्र की मां सुमित्रा बाई वहां पहुंची और बिना किसी कारण गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगी।

पीड़िता का आरोप है कि दोनों आरोपियों ने उसे “टोनही” कहकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया, जिससे वह गहरे सदमे में है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया। जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम 2005 की धाराएं भी जोड़ी गईं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) और एसडीओपी कोटा नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विवेक कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में देवेंद्र बघेल (28 वर्ष) और सुमित्रा बाई बघेल (49 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम ढनढन, थाना तखतपुर शामिल हैं।

इस कार्रवाई में पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की भी अहम भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि टोनही जैसी कुप्रथा के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post