तखतपुर दौरे पर वक्फ बोर्ड चेयरमैन डॉ. सलीम राज, मुस्लिम समाज को एकजुटता का दिया संदेश

Social Activity BSP

बिलासपुर(Social Activity BSP)। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के चेयरमैन एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. सलीम राज का एक दिवसीय तखतपुर प्रवास संपन्न हुआ। इस दौरान तखतपुर मुस्लिम जमात द्वारा उनका जगह-जगह गर्मजोशी से स्वागत किया गया।



सामाजिक कार्यक्रम से पूर्व डॉ. सलीम राज भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष साजिद ऐबानी के निवास पहुंचे, जहां इकबाल ऐबानी, रफीक ऐबानी, आरिफ ऐबानी सहित परिवारजनों ने उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. सलीम राज ने कहा कि मुस्लिम समाज का विकास आपसी तालमेल और सहयोग से ही संभव है। उन्होंने समान नागरिक संहिता और तीन तलाक जैसे मुद्दों पर भी अपने विचार व्यक्त किए।

उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की विष्णु देव साय सरकार की योजनाओं की सराहना करते हुए तखतपुर में मदरसा निर्माण के लिए समाज के लोगों से आगे आने की अपील की, जिस पर जमात के लोगों ने सहमति जताई।

कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी और मुस्लिम समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post