रायगढ़ में जमीन विवाद में दखल पड़ा भारी, गुंडा बदमाश दुर्गेश महंत गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Social Activity BSP

रायगढ़(Social Activity BSP)। जिले में गुंडा बदमाशों के खिलाफ सख्ती जारी है। कोतवाली थाना पुलिस ने जमीन विवाद में हस्तक्षेप कर धमकी देने वाले कुख्यात बदमाश दुर्गेश महंत को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।

मामले के अनुसार, कोतरारोड निवासी आकाश वर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि बड़े रामपुर स्थित उसकी जमीन पर विवाद के दौरान एक ट्रक खड़ा कर दिया गया था। ट्रक हटाने के लिए जब क्रेन बुलाया गया, तभी अनावेदक पक्ष की ओर से दुर्गेश महंत मौके पर पहुंच गया और क्रेन चालक को मारपीट की धमकी देते हुए वहां से भगाने का प्रयास करने लगा।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल के निर्देश पर पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और देर रात आरोपी को हिरासत में लेकर थाने लाई। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही मारपीट और झगड़े के कई मामले दर्ज हैं, जिसके चलते वह गुंडा सूची में शामिल है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांति भंग करने और विवाद बढ़ाने के आरोप में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। साथ ही उसे कड़ी चेतावनी दी गई है कि भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों में शामिल होने पर जिला बदर की कार्रवाई की जाएगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में किसी भी प्रकार के जमीन या अन्य विवादों में गुंडा तत्वों की दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post