जूना बिलासपुर में पान ठेला विवाद में मारपीट, आरोपी गिरफ्तार, घायल की हालत गंभीर

Social Activity BSP

बिलासपुर(Social Activity BSP)। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के जूना बिलासपुर स्थित कालिका पान ठेला के पास हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में घायल व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है और वह अस्पताल में उपचाररत है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान इंद्र पटेल उर्फ बड़े गुड्डू (50 वर्ष) निवासी कृष्णा नगर, जूना बिलासपुर के रूप में हुई है। प्रार्थिया जमुना यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके पति गणेश यादव, जो पान ठेला में काम करते हैं, के साथ 26 मार्च 2026 की सुबह आरोपी ने विवाद किया।

मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मारपीट कर जोर से धक्का दिया, जिससे गणेश यादव जमीन पर गिर गए और उनके सिर के पीछे गंभीर चोट आई। घटना के बाद घायल को पहले सिम्स अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया, वर्तमान में उनका इलाज बिलासपुर के निजी अस्पताल में जारी है, जहां वे कोमा में हैं।

मामले में थाना सिटी कोतवाली में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। मेडिकल रिपोर्ट में चोट गंभीर पाए जाने पर प्रकरण में जानलेवा हमला से संबंधित धारा भी जोड़ी गई।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने उसे न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया है।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post