बिलासपुर में एनसीसी ड्रिल और शूटिंग प्रतियोगिता, 600 कैडेट्स ने लिया हिस्सा

Social Activity BSP

बिलासपुर(Social Activity BSP)। 7 छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में शहर के जैन इंटरनेशनल स्कूल में जनरल रावत इंटर-इंस्टिट्यूशनल ड्रिल एवं परमवीर मेजर होशियार सिंह स्मृति शूटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 8 महाविद्यालयों और 13 विद्यालयों के करीब 600 एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईजी बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं कैडेट्स में नेतृत्व क्षमता, टीम वर्क और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करती हैं। उन्होंने प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के आयोजन में 7 छत्तीसगढ़ बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल लोकेश देव एवं जैन इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य डॉ. एस.एस. राजपूत की प्रमुख भूमिका रही। स्वागत भाषण प्राचार्य एवं उप प्राचार्य द्वारा दिया गया।

प्रतियोगिता में ड्रिल और शूटिंग दोनों वर्गों में व्यक्तिगत और टीम स्तर पर विजेताओं का चयन किया गया। विजेताओं को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

प्राचार्य डॉ. एस.एस. राजपूत ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में एनसीसी अधिकारियों, स्टाफ और स्कूल के सभी कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम का समापन एनसीसी गान और राष्ट्रगान के साथ किया गया।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post