Social Activity BSP
बिलासपुर(Social Activity BSP)। भीषण गर्मी के बीच आमजन को राहत देने के उद्देश्य से श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल बिलासपुर द्वारा सराहनीय पहल की गई है। मंडल की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन के मार्गदर्शन में 19 अप्रैल 2026 को शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर “प्याऊ” का शुभारंभ किया गया।
इस पहल के तहत इंदिरा विहार, बसंत विहार और नेहरू शताब्दी चौक पर कुल तीन वॉटर कूलर स्थापित किए गए हैं। इन प्याऊ के माध्यम से राहगीरों को ठंडा और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे गर्मी के मौसम में लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान राहगीरों को आम पना वितरित कर “पानी है तो ज़िंदगी है” का संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर मंडल की उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता बी. फ्रेंकलिन, श्रीमती विनीता जैन, श्रीमती शुभश्री महापात्रा सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहीं।
मंडल द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि इन प्याऊ का संचालन नियमित रूप से जारी रहेगा, ताकि लोगों को पूरे वर्ष स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिलती रहे। श्रद्धा महिला मंडल की यह पहल सेवा, संवेदना और जनकल्याण का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आई है।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद
.jpeg)

