मल्हार में अवैध शराब बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 35 पाव देसी शराब जब्त

Social Activity BSP

बिलासपुर(Social Activity BSP)। मल्हार चौकी पुलिस ने अवैध शराब बेचने के मामले में एक युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 35 नग देसी मसाला शराब और बिक्री की नगदी जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार, 19 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मल्हार वार्ड क्रमांक 4 निवासी राजेश्वर केवट अपने घर से अवैध रूप से देसी शराब बेच रहा है। इस संबंध में बीट आरक्षक द्वारा पहले भी सूचना दी गई थी, जिसके आधार पर आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी।

पुख्ता सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर घेराबंदी कर कार्रवाई की और उसे मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 35 पाव देसी मसाला शराब और ₹150 नगद बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेश्वर केवट (27 वर्ष), निवासी मल्हार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक अवधेश सिंह, प्रधान आरक्षक नुवास तिग्गा, आरक्षक किशन राय और आरक्षक श्यामलाल सोनवानी की विशेष भूमिका रही।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post