Social Activity BSP
बिलासपुर (Social Activity BSP)। शहर में आम लोगों के बीच भय और अशांति का माहौल बनाने वाले दो आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो धारदार चाकू बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में गुंडा-बदमाशों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 23 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि करन सोनकर दयालबंद गुरूनानक स्कूल के पास तथा दीप श्रीवास मन्नू चौक टिकरापारा क्षेत्र में धारदार हथियार लहराकर लोगों को डरा-धमका रहे हैं, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सिटी कोतवाली पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में दोनों स्थानों पर दबिश दी और घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से दो नग धारदार चाकू बरामद किए गए।
गिरफ्तार आरोपियों में करन सोनकर (41 वर्ष) निवासी दयालबंद काली मंदिर के पास तथा दीप श्रीवास (27 वर्ष) निवासी मन्नू चौक टिकरापारा शामिल हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपराध क्रमांक 330/2026 एवं 331/2026 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया। बाद में आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में कानून व्यवस्था भंग करने वाले गुंडा-बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




.jpeg)

