शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, तमनार पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Social Activity BSP

रायगढ़ (Social Activity BSP)। महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तमनार पुलिस ने युवती से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण किया था। पीड़िता की शिकायत पर तत्काल मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में महिला संबंधी अपराधों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना तमनार में एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी दीपक तिग्गा (31 वर्ष) से उसकी लंबे समय से पहचान थी। वर्ष 2017 में आरोपी ने शादी का वादा कर उसे प्रेम प्रस्ताव दिया और फरवरी 2017 में घर में माता-पिता के नहीं रहने पर पहली बार शारीरिक संबंध बनाए।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि इसके बाद आरोपी लगातार शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने उसे अपने साथ रखने से इंकार कर दिया। शिकायत के आधार पर थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव ने महिला पुलिस अधिकारी के माध्यम से पीड़िता का विस्तृत बयान दर्ज कराया।

मामले में थाना तमनार में अपराध क्रमांक 107/2026 के तहत धारा 69 बीएनएस में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक तिग्गा को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

रायगढ़ पुलिस ने कहा है कि महिला सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और ऐसे मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post