Social Activity BSP
बिलासपुर (Social Activity BSP)। जिले के हिर्री थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 9 लीटर हाथ भट्ठी से बनी कच्ची महुआ शराब जब्त की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा श्री डी.आर. टंडन के दिशा-निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी हिर्री के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मेड़पार-बाजार निवासी एक व्यक्ति अपने घर के पास भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब रखे हुए है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी कैलाश प्रजापति (28 वर्ष) निवासी ग्राम मेड़पार-बाजार थाना हिर्री को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 10 लीटर क्षमता वाले पीले रंग के प्लास्टिक डिब्बे में भरी करीब 9 लीटर हाथ भट्ठी से बनी कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 1,800 रुपये बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी कैलाश प्रजापति पिता स्वर्गीय बहोरन प्रजापति के खिलाफ अपराध क्रमांक 120/2026 के तहत आबकारी एक्ट की धारा 34(2) में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




.jpeg)

